फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir: पीएम मोदी के हेलिकॉप्टर से दिखा अयोध्या का मनमोक नजारा, देखें वीडियो

Mon, 22 Jan 2024 11:15 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
पीएम ने अयोध्या का वीडियो किया साझा - फोटो : ANI
विज्ञापन
अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी हैं। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अयोध्या पहुंच चुके हैं। इसके अलावा लोकप्रिय क्रिकेटर, मशहूर हस्तियां, उद्योगपति, संत और विभिन्न देशों के प्रतिनिधि पहुंचे हैं।
विज्ञापन


प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर का हवाई दृश्य सामने आया है। जिसे पीएम मोदी के हेलिकॉप्टर से बनाया गया है। वीडियो में अयोध्या और राम मंदिर को दिखाया गया है। वीडियो को एक्स पर पीएम नरेंद्र मोदी ने साझा किया है। 
 

 

विज्ञापन
Trending Videos

ये है अयोध्या में पीएम मोदी का कार्यक्रम
सरकार की ओर से जारी कार्यक्रम जारी किया गया। वाल्मीकी एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के द्वारा प्रधानमंत्री मोदी श्री रामजन्मभूमि स्थल पर पहुंचे। यहां पर वह करीब तीन घंटे रहेंगे। प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री राम मंदिर परिसर में लगी जटायू की प्रतिमा का उद्घाटन कर सकते हैं।



लांकि इस संबंध में सरकार द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक, सुबह 11से 12 तक प्रधानमंत्री का समय आरक्षित रहेगा। इसके बाद मोदी 12.05 बजे से 12.55 बजे तक श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के सामने ही रामलला की प्रतिमा पर बंधी पट्टी खोली जाएगी। इसके बाद पीएम सोने की सलाई से रामलला को काजल लगाकर उन्हें शीशा दिखाएंगे।

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न करने के बाद दोपहर 1 बजे सार्वजनिक समारोह स्थल पर पहुंचेगे। वहां पर आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री दोपहर 2 बजे प्रस्थान करके 2.10 बजे कुबेर टीला पहुंचेंगे, जहां शिव मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे। मोदी 3.30 बजे दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन

यूपीएसएसएफ की अभेद्य और अचूक सुरक्षा कवच में श्रीराम मंदिर
 22 जनवरी को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसके मद्देनजर श्रीराम मंदिर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। एनएसजी से प्रशिक्षित यूपीएसएसएफ की महिला और पुरुष कमांडो को तैनात किया गया है। पूरे परिसर को अभेद्य और अचूक सुरक्षा कवच के बीच कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के लगभग 1450 जवान श्रीराम जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात हैं। अपर पुलिस महानिदेशक एलवी एंटनी देव कुमार स्वयं मॉनीटरिंग कर रहे हैं। यूपीएसएसएफ के जवान रामजन्म भूमि परिसर, गर्भगृह और पेट्रोलिंग ड्यूटी के साथ रेड जोन की सुरक्षा में लगाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें