फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir Ayodhya: कांग्रेस नेता का बड़ा बयान, बोले- नरेंद्र मोदी न होते तो संभव नहीं था राम मंदिर बनना

Mon, 22 Jan 2024 11:04 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या

सार

 राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बड़ा बयान दिया है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह राम मंदिर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी और आचार्य प्रमोद कृष्णम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी हैं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकप्रिय क्रिकेटर, मशहूर हस्तियां, उद्योगपति, संत और विभिन्न देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस नेता का एक बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। साथ ही कहा है कि अगर पीएम न होते तो राम मंदिर का बनना संभव नहीं था। 

विज्ञापन


मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि आज सनातन के शासन और राम राज्य के फिर से स्थापित होने का दिन है। सदियों के संघर्ष और हजारों लोगों के बलिदान के बाद यह दिन आया है। मुझे लगता है कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न होते तो यह संभव नहीं होता।

राजनीतिक हस्तियों में इन्हें मिला न्योता
राम मंदिर की भव्य प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस समारोह में शामिल होंगे। दूसरी ओर विपक्ष के भी तमाम नेताओं को निमंत्रण भेजा गया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए को व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण भेजा गया था। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए पूर्व प्रधानमंत्रियों मनमोहन सिंह और एचडी देवेगौड़ा को भी न्योता मिला।

इन नेताओं ने न्योते को नकारा
- 'इंडिया' के कई नेताओं ने घोषणा कि है कि वो कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बनेंगे। कांग्रेस ने घोषणा कि वह इस समारोह का हिस्सा नहीं होगी। पार्टी के नेता जयराम रमेश ने एक बयान में कहा कि यह कार्यक्रम भाजपा और संघ का है। यहां आधे-अधूरे मंदिर का उद्घाटन किया जा रहा है। 
- सपा प्रमुख अखिलेश यादव समारोह का हिस्सा नहीं होंगे। 
- इससे पहले सीपीआईएम के महासचिव सीताराम येचुरी ने अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन में शामिल होने का निमंत्रण ठुकरा दिया था। पार्टी ने कहा कि वे धार्मिक कार्यक्रम के राजनीतिकरण के विरोध में समारोह में शामिल नहीं होंगे।
- इसके अलावा पूर्व कांग्रेस नेता और राज्यसभा संसद कपिल सिब्बल भी शामिल नहीं होंगे। तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी कार्यक्रम में शिरकत नहीं करेंगी।
- उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना भी समारोह में शिरकत नहीं करेगी। 
- वीएचपी ने राजद में लालू प्रसाद यादव को निमंत्रण दिया था जिसे ठुकरा दिया गया।

प्राण प्रतिष्ठा का पूरा कार्यक्रम क्या है?
22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के लिए न्यूनतम विधि-अनुष्ठान रखे गए हैं। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार, अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर होने वाली प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रातः काल 10 बजे से 'मंगल ध्वनि' के भव्य वादन का कार्यक्रम है। विभिन्न राज्यों से 50 से अधिक मनोरम वाद्ययंत्र लगभग दो घंटे तक इस शुभ घटना का साक्षी बनेंगे। 
विज्ञापन

शाम में होगा दीप प्रज्वलन 
प्राण-प्रतिष्ठा समारोह पूर्ण होने के उपरांत 'राम ज्योति' प्रज्ज्वलित कर दीपावली मनाई जाएगी। शाम को अयोध्या 10 लाख दीपों से जगमगाएगी। इसके साथ ही मकानों, दुकानों, प्रतिष्ठानों और पौराणिक स्थलों पर 'राम ज्योति' प्रज्ज्वलित की जाएगी। अयोध्या सरयू नदी के तटों की मिट्टी से बने दीपों से रोशन होगी। रामलला, कनक भवन, हनुमानगढ़ी, गुप्तारघाट, सरयू तट, लता मंगेशकर चौक, मणिराम दास छावनी समेत 100 मंदिरों, प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें