फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कोहरे के कारण हादसा, पार्टी कर घर लौट रहे युवकों की कार नहर में गिरी, तीन की मौत

Sun, 08 Jan 2023 04:06 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर

सार

श्रीगंगानगर के जवाहर नगर थाना इलाके में एक दर्दनाक हादसा में तीन लोगों की मौत हो गई। खेत पर पार्टी कर लौट रहे युवकों की कार गंग नहर में गिर गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोगों ने एक युवक को बाहर निकाल लिया, लेकिन उसकी भी जान नहीं बचाई जा सकी।
विज्ञापन
गंग नहर में गिरी कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। कोहरे के कारण एक कार गंग नहर में गिर गई। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और कार सवार लोगों की तलाश शुरू की गई। एक व्यक्ति का शव रात को ही बाहर निकाल लिया गया। वहीं, दो व्यक्तियों के शव आज रविवार सुबह निकाले जा सके। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार साधुवाली में गंग कैनाल लिंक हैड की तरफ पटरी के पास सुनील बिश्नोई अपने खेत में दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। रात करीग 11 बजे पार्टी खत्म होने के बाद सभी अपनी-अपनी कार और मोटरसाइकिल से घर जाने के लिए निकले। एक स्विफ्ट में अजमेर (28) पुत्र सुरजीत सिंह कुम्हार, संजय (29) पुत्र पूर्ण राम जाति बिश्नोई निवासी साधुवाली और रविंद्र उर्फ रोडू (30) बिश्नोई मिस्त्री निवासी गुमजाल (पंजाब) सवार थे। 

कार खेत से नहर की पटरी पर चढ़ते ही गंग नहर में गिर गई। कार नहर में गिरते ही चीख पुकार मच गई। अनिल नाम के व्यक्ति ने पानी में डूब रहे संजय को निकाला और उसे अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


वहीं, कार में सवार अजमेर और रविंद्र नहर में ही बह गए। सिविल डिफेंस टीम और गांव के लोगों की मदद से नहर में सर्च अभियान चलाया गया। रविवार सुबह दोनों के शव नहर से निकाले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में जरूरी कार्रवाई की है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें