फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भीलवाड़ा में युवक ने की आत्महत्या, बेटा स्कूल से लौटा तो पिता को फंदे पर देख हुआ बेसुध

Sun, 18 Dec 2022 08:54 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

मुकेश किराए के मकान में रहता था। घटना के समय वह घर में अकेला था। उसने आत्महत्या क्यों की, इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीलवाड़ा में एक युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। स्कूल से बेटा घर लौटा, तब पिता की मौत का पता चला। घटना के समय युवक की पत्नी फैक्ट्री में मजदूरी करने गई थी।

विज्ञापन

मामला भीलवाड़ा के सुभाष नगर का है। सुभाष नगर थाना प्रभारी नंदलाल रिणवा ने बताया कि शनिवार दोपहर सूचना मिली कि आरके कॉलोनी में एक युवक ने आत्महत्या कर लिया। मुकेश (32) पुत्र रामेश्वर नागर पत्नी और आठ साल के बेटे के साथ किराए के कमरे में रहता था। उसने शनिवार को कमरे में पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।


मुकेश घर में अकेला था। पत्नी फैक्ट्री में मजदूरी करने गई थी। वह खुद शनिवार सुबह ही फैक्ट्री से काम करके लौटा था। वहीं बेटा स्कूल गया हुआ था। बेटे ने स्कूल से आकर पिता को आवाज लगाई लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। खिड़की से देखा तो शव फंदे पर लटका मिला। बेटे की रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर मोर्चरी पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। मुकेश के आत्महत्या करने की वजह पता नहीं चली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें