फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: निकाह के 6 महीने बाद युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या, विवाद के बाद पत्नी पीहर में रह रही थी

Fri, 14 Jul 2023 03:17 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

निकाह के छह महीने बाद युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। करीब तीन महीने से उसकी पत्नी अपने पीहर में रह रही थीं। गुरुवार देर शाम साले से फोन पर बात करने के बाद युवक ने खुद को गाेली मार ली।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर के सीकरी थाना इलाके में एक युवक ने देसी कट्टे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक का उसकी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। जिसके चलते पत्नी करीब 3 महीने से अपने पीहर में रह रही थी। गुरुवार शाक को व्यक्ति की उसके साले से फोन पर बात हुई थी। जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


घटना सीकरी थाना इलाके के झाकली गांव की है। 6 महीने पहले 22 साल के आलिम का निकाह कामां थाना इलाके के दांतका में रहने वाली शबीना से हुआ था। निकाह के कुछ दिन बाद ही दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई। तीन महीने  पहले शबीना अपने पीहर दांतका चली गई और वहीं रहने लगी।

गुरुवार देर शाम आलिम के पास उसके साले का फोन आया। साले से बात करने के बाद आलिम अपने कमरे में चला गया। देर रात उसने देसी कट्टे से अपनी कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर आलिम के पिता इसराइल कमरे में पहुंचे तो वहां खून से लतपथ आलिम का शव पड़ा हुआ था। 
विज्ञापन


सुबह परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सीकरी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही केस दर्ज कर मामले की जांच भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें