फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बूंदी में 70 साल की महिला से दुष्कर्म, पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम

Sat, 17 Sep 2022 07:43 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी

सार

बुजुर्ग महिला का पति खेत में काम करने गया था। तभी पड़ोसी युवक घर में घुस गया और उसके साथ दरिंदगी की। महिला को गंभीर हालत में दौसा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
rape demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बूंदी के बांदीकुई में एक 70 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वृद्धा के साथ पड़ोस में रहनेवाले ही युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता को गंभीर हालत में दौसा रेफर किया गया।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आरोपी की उम्र 32 साल है। वारदात की सूचना मिलने पर बासवा पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं पुलिस पीड़ित महिला को गंभीर हालत में बांदीकुई अस्पताल लेकर पहुंची, जहां से हालत खराब होने पर उसे दौसा रेफर कर दिया। 


वारदात के समय महिला का पति पशुओं को चराने के लिए बाहर गया था। वहीं बहू बाजरा काटने गई थी। पीड़िता के पति ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है। पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि युवक शराब के नशे में धुत था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस देर रात तक युवक को पकड़ने में जुटी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें