फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Crime : भांजे के साथ डेयरी पर दूध लेने गई नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार

Wed, 10 Aug 2022 05:09 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में डेयरी से दूध लेने जा रही नाबालिग के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के पॉश इलाके में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शर्मासर कर देने वाली इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया जब वह डेयरी से दूध लेने जा रही थी। डेयरी पर काम करने वाला एक युवक उसे जबरन पास में खाली पड़े कमरे में उठाकर ले गया। 
विज्ञापन


जहां पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है। पीड़िता अपने 3 साल के भांजे के साथ पास स्थित राहुल यादव की डेयरी पर दूध लेने गई थी। उसी दौरान आरोपी ने नाबालिग के साथ घटना को अंजाम दिया। 

पीड़िता उत्तर प्रदेश के मथुरा की रहने वाली है। फिलहाल वह वैशाली नगर में रह रही है। घटना के बाद उसने परिजनों को घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। लेकिन उसके व्यवहार में आए बदलाव के बाद परिजनों ने दवाब डाला तो उसने दुष्कर्म होने की जानकारी दी। मंगलवार देर रात वैशाली नगर थाने पहुंचकर परिजनों ने आरोपी कानाराम के खिलाफ मामले की तहरीर दी है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें