फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: आमिर ने नाबालिग से चार महीने तक किया दुष्कर्म, बंधक बनाकर करता रहा मारपीट, जानें मामला

Tue, 08 Nov 2022 10:41 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी आमिर उससे शादी करने का वादा कर लाया था। कोटा आकर उसने शादी करने से मना कर दिया। वह उसके साथ रोजाना दुष्कर्म करता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी करता था। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के टोंक जिले में रहने वाली नाबालिग हिंदू लड़की को समुदाय विशेष का युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। आरोपी चार महीने तक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करता रहा। इधर, परिजनों की शिकायत पर पुलिस दोनों की तलाश करती रही, लेकिन चार महीने तक उनका कुछ पता नहीं चला।

विज्ञापन


पुलिस पर दबाव बढ़ने पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिसने चार प्रदेशों में दोनों की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। अब पुलिस ने पीड़ित नाबालिग और आरोपी युवक को कोटा से बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो के तहत केस दर्ज किया गया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना 29 जून 2022 की है। टोंक के सदर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग लड़की घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने तलाश की तो पता चला कि आमिर अब्बासी नाम का लड़का उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। जिसमें आरोपी लड़के के दोस्त ने भी मदद की थी। 
विज्ञापन


नाबालिग बेटी के लापता होने के बाद परिजनों ने आमिर के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया। जिसके बाद से पुलिस दोनों को तलाश कर रही थी। चार राज्यों में दोनों की तलाश की गई, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। आखिर में पुलिस ने आमिर के दोस्त को हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की। उसने पुलिस को बताया कि दोनों कोटा में रह रहे हैं। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को बरामद कर लिया।   

पुलिस ने जब नाबालिग को बरामद किया तब वह एक कमरे में बंद थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी आमिर उससे शादी करने का वादा कर लाया था। कोटा आकर किराए पर कमरा लिया और रहने लगे। बाद में उसने शादी करने से मना कर दिया। वह उसके साथ रोजाना दुष्कर्म करता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता था। पीड़िता ने बताया कि आरोपी आमिर उसे कमरे में बंद करके रखता था उसे कहीं आने-जाने नहीं देता था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें