फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सेना की तैयारी कर रहे युवक को दौड़ते समय बोलेरो ने मारी टक्कर, माैके पर मौत, एक महीने पहले हुई थी शादी

Sat, 18 Jun 2022 05:40 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

राजस्थान के भरतपुर में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। एक महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। 
विज्ञापन
सड़क पर दौड़ लगाते समय बोलेरो ने मारी टक्कर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के भरतपुर में सेना की तैयारी कर रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक शनिवार सुबह सड़क पर दौड़ लगा रहा था। इस दौरान एक बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताजा रहा है कि युवक की एक महीने पहले ही शादी हुई थी। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बरखेड़ा निवासी देवेंद्र (22) पुत्र रामहेती सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। हर रोज की तरह वह सुबह 4 बजे दौड़ लगाने के लिए घर से निकला था। गोपालगढ़ से बरखेड़ा रोड पर दौड़ने के दौरान एक बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे पहाड़ी के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बेटे की मौत से गुस्साए परिजनों ने आरोपी चालक को गिरफ्तार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने बरखेड़ा रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाइश देकर रोड से हटाया और फिर जाम खुलवाया। पुलिस ने परिजनों को जल्द से जल्द आरोपी चालक की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।  
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि देवेंद्र की एक महीने पहले ही शादी हुई थी। सेना में भर्ती होने का उसका सपना था। गांव के दोस्तों के साथ वह हर रोज दौड़ लगाता था। प्रतिदिन की तरह वह शनिवार को भी दौड़ लगाने के लिए गया था, लेकिन हादसा हो गया।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें