फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bundi: 5 साल की बच्ची को ले जा रहा युवक गिरफ्तार, आरोपी पर कड़ी कार्रवाई को लेकर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

Tue, 06 Jun 2023 04:57 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी

सार

बूंदी में फिरोज नाम का युवक एक पांच साल की बच्ची के बहला-फुसलाकर ले जा रहा था। बच्ची के दादा ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी पर कड़ी कार्रवाई को लेकर हिंदू संगठनों ने थाने के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
कोर्ट ने आरोपी को 15 दिन की हिरासत में भेजा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बूंदी जिले के इंद्रगढ़ में एक युवक पांच साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जा रहा था। इस दौरान बच्ची के दादा ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। मासूम के दादा का आरोप है कि आरोपी युवक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के लिए उसे जा रहा था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना सोमवार  की है। इंद्रगढ़ में फिरोज नाम का युवक एक पांच साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जा रहा था। बच्ची के दादा ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। बाद में आरोपी फिरोज को सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया गया।   
 
मंगलार को पुलिस ने आरोपी आरोपी फिरोज को न्यायालय पॉक्सो कोर्ट क्रम 1 में पेश किया, जहां से उसे 15 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस आरोपी फिरोज से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


इधर, घटनाक्रम को हिंदू संगठनों और आम जन में भी आक्रोश है। मंगलवार को हिंदू संगठनों के साथ मिलकर लोगों ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया गया। हालात को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें