बूंदी में फिरोज नाम का युवक एक पांच साल की बच्ची के बहला-फुसलाकर ले जा रहा था। बच्ची के दादा ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी पर कड़ी कार्रवाई को लेकर हिंदू संगठनों ने थाने के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
राजस्थान के बूंदी जिले के इंद्रगढ़ में एक युवक पांच साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जा रहा था। इस दौरान बच्ची के दादा ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। मासूम के दादा का आरोप है कि आरोपी युवक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के लिए उसे जा रहा था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार घटना सोमवार की है। इंद्रगढ़ में फिरोज नाम का युवक एक पांच साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जा रहा था। बच्ची के दादा ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। बाद में आरोपी फिरोज को सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया गया।
मंगलार को पुलिस ने आरोपी आरोपी फिरोज को न्यायालय पॉक्सो कोर्ट क्रम 1 में पेश किया, जहां से उसे 15 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस आरोपी फिरोज से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
इधर, घटनाक्रम को हिंदू संगठनों और आम जन में भी आक्रोश है। मंगलवार को हिंदू संगठनों के साथ मिलकर लोगों ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया गया। हालात को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।