फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जोधपुर में पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन, रास्ता जाम कर महिलाओं ने फोड़ी मटकियां

Sun, 15 May 2022 06:00 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

जोधपुर में पानी की समस्या को लेकर महिलाओं ने रास्ता जाम कर दिया। महिलाओं का कहना है कि भीषण गर्मी में भी उन्हें पीने का पानी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
जोधपुर में प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में पानी की समस्या गहराती जा रही है। जोधपुर में पानी की समस्या से त्रस्त महिलाओं ने रविवार को मटका फोड़कर विरोध जताया। ग्राम पंचायत बोरानाड़ा की आक्रोशित महिलाओं ने रास्ता रोककर प्रदर्शन किया।

 

विज्ञापन

लोगों को भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या झेलनी पड़ रही है। जिससे आक्रोशित महिलाओं ने बोरानाड़ा से झालावाड़ जाने वाली मुख्य सड़क मार्ग जाम कर दिया। सूचना मिलते ही बोरानाड़ा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और रास्ता खुलवाया।

 

महिलाओं ने बताया कि भीषण गर्मी के दौर में भी नलों में पानी नहीं आ रहा है। स्थानीय लोगों ने जलदाय विभाग, सरपंच और विधायक को कई बार शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि बोरानाड़ा में औद्योगिक क्षेत्र में समय पर पानी की सप्लाई हो जाती है लेकिन रहवासी क्षेत्र में पानी सप्लाई नहीं की जाती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें