अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज राजस्थान की महिलाएं बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। राजस्थान पथ परिवहन निगम की सभी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की घोषणा की गई है। साथ ही शुक्रवार को शक्तिवाहिनी बस सेवा का विधिवत उद्धाटन भी किया जायेगा।
शक्तिवाहिनी बस सेवा के अंतर्गत किसी भी संस्थान या फिर कंपनी में 50 से अधिक महिलाओं के लिए अलग से यातायात सुविधा की मांग होने पर उन्हें यह सुविधा उपलब्ध की जाएगी। स्पेशल शक्तिवाहिनी सेवा भीजेसीटीएसएल प्रबंधन आज से संस्थान विशेष के लिए स्पेशल शक्तिवाहिनी सेवा की शुरूआत करेगा।
साथ ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इस मौके पर राज्यपाल मार्गेट अल्वा ने भी सभी महिलाओ को बधाई दी। बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए आम बजट में 100 करोड़ के 'निर्भया फंड' की घोषणा अच्छा कदम है।