फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर: वकीलों का हंगामा, पुलिस वैन में लगाई आग

Thu, 07 Mar 2013 05:22 PM IST
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार से शुरू हुआ वकीलों का उग्र प्रदर्शन आज भी जारी है। वीरवार को प्रदर्शन और हिंसक हो गया है। वकीलों ने पुलिस की एक वैन और एक कार को आग लगा दी। साथ ही सौ से ज्यादा वाहनों के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने भी वकीलों को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।
विज्ञापन


वकीलों ने जमकर पुलिसकर्मियों पर पथराव भी किया जिसमें 50 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए। झड़प के दौरान वकीलों को भी चोटे आई हैं।

प्रदर्शन के दौरान आज वकीलों ने सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और बैरिकेडिंग तोड़ दी। वकील लाठीचार्ज करने वाले पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने की मांग भी कर रहे हैं। बुधवार को पुलिस और वकीलों के बीच हुई हिंसा से मतभेद और गहरे हो गए हैं। बार काउंसिल के आह्वान पर राजस्थान के वकील वीरवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।

इस हड़ताल के चलते लोगों को भी दिक्कतें आ रही हैं क्योंकि राज्यभर की अदालतों में हजारों मुकदमों की सुनवाई में भी रूकावट आ गई है। जयपुर बार एसोसिएशन में जनरल हाउस की मीटिंग बुलाई है। हाईकोर्ट में भी वकील बैठक कर आगे की रणनीति तैयार करेंगे।
विज्ञापन


साथ ही पुलिस ने बुधवार के प्रदर्शन के बाद वकीलों के विरुद्ध तीन मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने करीब 25 अधिवक्ताओं के विरूद्ध नामजद रिपोर्ट की है। राजकार्य में बाधा, रास्ता रोकने औा सार्वजनिक सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले भी दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन


वकीलों की मुख्य मांगे
- न्यूनतम दरों पर आवास के लिए भूमि उपलब्ध कराई जाए।
- पांच वर्ष से कम अनुभव वाले अधिवक्ताओं को प्रतिमाह भत्ता मिले।
- राजस्थान अधिवक्ता कल्याण कोष में 10 करोड़ का अनुदान।
- अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम बने।
- उपभोक्ता मंच के अध्यक्ष पदों में से 50 प्रतिशत अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित किए जाएं आदि।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें