फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पति को MLA का टिकट दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, पीड़िता को धमकाया

Wed, 16 Aug 2023 03:46 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

पति को एमएलए का टिकट दिलवाने और खुद को पत्रकार बताकर एक यूट्यूबर ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी और उसके साथी महिला को धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कोटा ग्रामीण थाने में केस दर्ज कराया है।   
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के कोटा जिले में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने महिला के पति को विधायक और सांसद का टिकट दिलवाने का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाने की कोशिश की। मिला ने विरोध किया तो आरोपी ने खुद को पत्रकार बताकर उसे धमकाया और उसके फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।  ग्रामीण थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार महिला ने एक यूट्यूबर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उसने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वह उसका पति किसी काम से सोमवार को इटावा गया था। देर शाम एक युवक उसके घर आया। उसके साथ दो युवक और भी थे। आरोपी खुद का यूट्यूब चैनल चलाता है। आरोपी ने महिला से कहा कि वह  उसके पति को विधायक या सांसदी का टिकट दिला देगा। इसके बदले में महिला को उसके साथ संबंध बनाने होंगे।

महिला ने इसे लेकर साफ इनकार कर दिया। जिसके बाद आरोपी ने खुद को पत्रकार बताते हुए महिला को धमकाया और उसके मूंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी और उसके साथ आए युवकों ने पीड़िता को किसी को कुछ भी नहीं बताने की धमकी दी और फिर वहां से फरार हो गए। 
विज्ञापन


रात को पीड़िता का पति घर आया तो उसने पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद दोनों पुलिस थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें