फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों में बाधा बन रहे मासूम का मां ने रेता गला

विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने बेटे की हत्या कर दी। महिला ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस को बताया कि बेटा उन दोनों के अकेले में मिलने में बाधा बनता था इसलिए उन्होंने उसका कत्ल कर दिया।
विज्ञापन


मामला राजस्थान के अजमेर का है जहां एक चार साल के बच्चे की सिरकटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। हत्या 11 जुलाई को हुई थी और पुलिस ने इसे अगले ही दिन 12 जुलाई को सुलझा लिया।
Trending Videos

जनता कर रही चर्चा

नासिराबाद ब्लॉक के देराथू गांव में हुई इस घटना ने पूरे जिले भर को स्तब्ध कर दिया। आम लोगों से लेकर अधिकारी वर्ग तक के लोग रविवार को इसी घटना के बारे में चर्चा करते देखे गए।

अंग्रेजी अखबार TOI के मुताबिक पुलिस ने बच्चे की मां अंतिमा जैन और उसके प्रेमी हेमराज सेन को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है। अंतिमा ने अपना अपराध स्वीकार भी कर लिया है।

अवैध संबंधों में बाधक था बेटा

पुलिस के मुताबिक, अंतिमा का हेमराज के साथ अफेयर था जो उसके पड़ोस में ही रहता था। जब महिला का पति राजकुमार जैन अपनी दुकान के लिए निकल जाता था को अंतिमा भी हेमराज से मिलने के लिए चली जाती थी।

अंतिमा ने कहा कि,"मैं जब भी हेमराज से मिलने की कोशिश करती थी, मेरा बेटा नैतिक (नमन) मेरे साथ चलने की जिद करता था। वो हमारे मिलने में बाधा बनता था और मैं उसके इस रवैये से परेशान थी।"
विज्ञापन

रेत दिया गला

उसने बताया कि वह अपने बेटे से नफरत करने लगी थी और उससे छुटकारा पाने के लिए उसने हेमराज से बात की। अंतिमा ने कहा,"हेमराज ने मुझसे कहा कि अगर नमन मर जाए तो हमारे रिश्ते में कोई बाधा नहीं आएगी।"

शुक्रवार को जब नमन स्कूल के लिए तैयार हुआ तो अंतिमा ने हेमराज को बुला लिया जिसने अंतिमा के सामने ही बच्चे का सिर धड़ से अलग कर दिया। अंतिमा ने बताया कि,"कत्ल करने के बाद हमने लाश ठिकाने लगा दी।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें