फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: यूरिया छिड़काव कर रहा ड्रोन गिरने से महिला घायल, विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान हादस

Sat, 13 Jan 2024 10:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दौसा जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मामले को लेकर ड्रोन उड़ने वाली फॉर्म को नोटिस जारी किया है। भविष्य में इस तरह की घटना न हो इसके लिए ट्रेंड स्टाफ रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
ड्रोन से घायल हुई महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले के फर्राशपुरा गांव में शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में हुए हादसे में एक महिला घायल हो गई। कार्यक्रम के तहत कृषि विभाग द्वारा आधुनिक तकनीक से खेतों में यूरिया छिड़काव की जानकारी दी जा रही थी।

विज्ञापन


जिसे देखने के लिए खेत में सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। ड्रोन के जरिए नैनो यूरिया खाद का खेत में छिड़काव करने का डेमो दिया जा रहा था। इसी बीच ड्रोन वहां मौजूद भूली देवी गुर्जर के ऊपर गिर गया। ड्रोन की पंखुड़ियों से महिला के पैरों पर गहरी चोट लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

अचानक महिला के ऊपर ड्रोन गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद विकसित भारत यात्रा के कैंप में मौजूद अधिकारी और कर्मचारी भी मौके से भागते हुए नजर आए। 
विज्ञापन


दौसा जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मामले को लेकर ड्रोन उड़ने वाली फॉर्म को नोटिस जारी किया है। भविष्य में इस तरह की घटना न हो इसके लिए ट्रेंड स्टाफ रखने के निर्देश दिए गए हैं। बात दें कि नैनो यूरिया छिड़काव ड्रोन का डेमोंसट्रेशन का टेंडर गरुडा ऐरो स्पेस के पास है। मामले को लेकर गरुडा ऐरो स्पेस के स्टेट कोऑर्डिनेटर निशांत से बात की तो उन्होंने कॉल काट दिया।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें