फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: प्रेमी के साथ कमरे में थी महिला, पति की नींद खुली तो चाकू दिखाकर भागी, गहने और नकदी भी ले गई साथ

Fri, 19 Aug 2022 01:09 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुरू

सार

चाकू दिखाकर लूट और प्रेमी के साथ फरार होने की जानकारी पीड़ित ने अपने पिता को दी। कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुरू जिले के सदर थाना क्षेत्र की ओम कॉलोनी में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को चाकू दिखाकर घर से गहने और नकदी लूटकर फरार हो गई। शिकायत देने के बाद भी सदर थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन


पीड़ित ने दी शिकायत के मुताबिक, वार्ड 23 निवासी महेंद्र मेघवाल 14 अगस्त की रात अपने घर पर पत्नी के साथ घर में सो रहा था। उसी दौरान आवाज सुनकर उनकी नींद टूट गई। नींद टूटने के बाद घर का माहौल देखकर उनके होश उड़ गए। घर में उनकी पत्नी के साथ रतनगढ़ निवासी प्रकाश खटीक मौजूद था। वह उनकी पत्नी के साथ बातचीत कर रहा था। महेंद्र की माने तो उन्होंने प्रकाश को अपने कमरे में मौजूद पाकर शोर मचाने का प्रयास किया। आरोप है कि पत्नी माया और प्रकाश ने उन्हें जाने से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। 

इस दौरान उनकी पत्नी ने चाकू निकाल लिया और अलमारी खोलकर उसमें रखे सोने चांदी के गहने और करीब 27 हजार रुपये निकाल लिए। नकदी और गहने ले जाने से इनकार करने पर चाकू से जान से मारने का प्रयास किया गया। पीड़ित की माने तो 16 अगस्त को उन्होंने पत्नी की करतूत पिता को बताई थी। आरोप है कि पूरे घटनाक्रम की शिकायत पुलिस से की गई। कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने एसपी से मामले की गुहार लगाई है। उन्होंने अपने ससुराल पक्ष के लोगों को भी मामले की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें