फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पति को पसंद नहीं करती थी पत्नी, प्रेमी के साथ पत्थर से कुचलकर की हत्या, आटा-साटा के जरिए हुई थी शादी

Sun, 03 Jul 2022 01:21 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। वह अपने पति को पसंद नहीं करती थी। वह पति के साथ नहीं रहना चाहती थी।
विज्ञापन
जयपुर में दो घूसखोर गिरफ्तार - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर के केकड़ी सिटी थाना इलाके के नायकी गांव में हुई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पत्नी के अवैध संबंधों के चलते युवकी की हत्या हुई थी। पत्नी के प्रेमी उसके पति को पत्थरों से कुचलकर मार डाला था। शनिवार को पुलिस ने मृतक सत्यनारायण धाकड़ की पत्नी रसीला धाकड़ को भी गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले आरोपी महेंद्र जांगीड़ को गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन


सिटी थाना अधिकारी सुधीर कुमार उपाध्याय ने बताया कि हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी महेंद्र से पूछताछ में पता चला कि रसीला अपने पति सत्यनारायण धाकड़ को पसंद नहीं करती थी। वह अपने पति से पीछा छुड़ाना चाहती थी, लेकिन पारिवारिक कारणों के चलते वह ऐसा नहीं कर पाई। क्योंकि उसकी सादी आटा-साटा के तहत हुई थी। ऐसे में अगर रसीला अपने पति को छोड़ती तो उसके भाई का संबंध भी टूट जाता। 

विज्ञापन


इस कारण पति से नाखुश रसीला ने पति के दोस्त महेंद्र से मदद मांगी। रसीला ने उससे कहा कि वह उसके पति सत्यनारायण को बताए कि रसीला उसे पसंद नही करती है और उसे छोड़ने के लिए राजी करें। महेंद्र ने इसके प्रयास भी किए। इसी बात को लेकर महेंद्र और रसीला के बीच बात होने लगी थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई और दोनों एक-दूसरे को चाहने लगे। 
विज्ञापन


अब रसीला किसी भी स्थिति में सत्यनारायण के साथ नहीं रहना चाहती थी। रसीला और महेंद्र दोनों यह बात जानते थे कि जब तक सत्यनारायण रास्ते से नहीं हटेगा, वह एक दूसरे के नहीं हो सकते। ऐसे में दोनों ने सत्यनारायण को रास्ते से हटाने का फैसला किया। योजना के अनुसार महेंद्र ने 28 जून को नायकी गांव के पास ले जाकर सत्यनारायण की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें