फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur Murder Case: कन्हैया की हत्या का विरोध, कल जयपुर में हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे हिंदू संगठन, इंटरनेट बंद 

Sat, 02 Jul 2022 10:28 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

कन्हैया की हत्या के विरोध में कल जयपुर में हिंदू संगठन हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। इसके लेकर प्रशासन ने इंटरनेट बंद कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल की हत्या के बाद लोगों का गुस्सा कम नहीं हो रहा है। हत्या के पांच दिन बाद भी लगातार विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं और यह विरोध लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अब रविवार को जयपुर में एक बड़ा विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। कल सुबह दस बजे कई हिंदू संगठन शहर के स्टैचू सर्किल पर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने भी तैयारी कर ली है। जिले में कल शाम साढे पांच बजे तक इंटरनेट बंद कर दिया गया है। 

विज्ञापन


प्रदर्शन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के अलावा कई सामाजिक और धार्मिक संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसे लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर लिए हैं। हिंदू संगठनों ने बताया कि यह प्रदर्शन कन्हैया के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने की मांग को लेकर किया जाएगा।  
 
जानें क्या है मामला?  
उदयपुर के धानमंडी इलाके के भूत महल क्षेत्र में रहने वाले कन्हैयालाल दर्जी थे और यहां अपनी दुकान चलाते थे। 28 जून को दो मुस्लिम युवक कपड़े का नाप देने के बहाने कन्हैया की दुकान पर पहुंचे और उस पर धारदार हथियार से वार करना शुरू कर दिया। ताबड़तोड़ हमलों ने उसे संभलने का मौका तक नहीं दिया। उसकी गर्दन कट गई और मौके पर ही मौत हो गई। हमले में दुकान पर काम करने वाला उसका साथी ईश्वर सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। शहर के एमबी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें