फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पति को कुल्हाड़ी से काटा, नाबालिग बच्चों के साथ मिलकर दफनाया शव, एक महीने बाद खुला हत्या का राज

Tue, 10 Jan 2023 06:20 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

आरोपी महिला ने घर में रखी कुल्हाड़ी से वार कर पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बच्चों की मदद से घर से 20 फीट दूर दफना दिया था। एक महीने बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के उदयपुर जिले में एक महीने पहले हुई हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला का पति रोजाना शराब पीकर घर आता था। इसके लेकर पत्नी का उससे झगड़ा हो गया था। इसके बाद पत्नी ने कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी। उसने अपने बच्चों के साथ मिलकर शव को ठिकाने लगाया और फिर पति के गुमशुदा होने का नाटक करने लगी। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।  

विज्ञापन


जानकारी के अुनसार 5 दिसंबर को रूपलाल मीणा कहीं लापता हो गया था। उसका पता नहीं चलने पर मृतक के भाई हरीश मीणा ने अपनी भाभी के साथ मिलकर थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। गांव के लोगों के साथ ही परिजनों से भी पूछताछ की गई। इस दौरान पुलिस को लापता हुए युवक की पत्नी पर शक हुआ। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरा मामले का खुलासा हो गया।

आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति रूपलाल मीणा पांच दिसंबर को शराब पीकर घर आया था। जिसे लेकर दोनों में झगड़ा हो गया, बात इतनी बढ़ गई कि उसने घर में रखी कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बच्चों की मदद से घर से 20 फीट दूर दफना दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने रुपलाल का शव बरामद कर लिया। वहीं, पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें