फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Deputy CM: BJP ने पहली बार राजस्थान में दो डिप्टी सीएम बनाए, 30 साल पहले एक बनाया था, अब तक पांच रहे

सार

Deputy CM Of Rajasthan: राजस्थान में सत्ता के तीन केंद्र हो गए हैं। भाजपा ने एक मुख्यमंत्री के साथ दो डिप्टी सीएम बनाएं हैं। ऐसा करके पार्टी ने एक नए रिवाज की शुरुआत की है। क्योंकि, इससे पहले भाजपा राज में दो डिप्टी सीएम नहीं बनाए गए थे।
विज्ञापन
राजस्थान में बनाए गए दो उपमुख्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Deputy CM Of Rajasthan: राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम आखिरकार मोहर लग गई। भजन लाल शर्मा प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे। इसके साथ ही दो डिप्टी सीएम दीया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा के नामों का भी एलान किया गया है। यानी राजस्थान में अब सत्ता के तीन केंद्र देखने को मिलेंगे।   

विज्ञापन


भाजपा ने दो डिप्टी सीएम बनाने का प्रयोग कर राजस्थान में एक नए रिवाज की शुरुआत की है। क्योंकि, इससे पहले भाजपा राज में कभी दो उपमुख्यमंत्री नहीं रहे। 1952 से लेकर अब तक प्रदेश में पांच उपमुख्यमंत्री रहे। इनमें चार कांग्रेस और एक भाजपा के राज में बनाए गए थे। वहीं, 2002-2003 में कांग्रेस राज में दो डिप्टी सीएम रहे थे।  



1993 में भाजपा ने पहली और आखिरी बार हरिशंकर भाभड़ा को प्रदेश का उपमुख्यमंत्री बनाया था। 30 साल बाद पार्टी ने उपमुख्यमंत्री बनाकर इस प्रयोग को दोहराया है। वहीं, दो उपमुख्यमंत्री बनाकर नए रिवाज की शुरुआत की है।
विज्ञापन


जानिए कब कौन रहा उपमुख्यमंत्री

विज्ञापन

2018 में कांग्रेस का प्रयोग फेल, आपस में टकराए सत्ता के दो बड़े केंद्र
कांग्रेस की बात करें तो 1952 में पार्टी ने पहली बार टीकाराम पालीवाल को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था। इसके बाद 19 मई 2002 में कांग्रेस ने बनवारी लाल बैरवा को उपमुख्यमंत्री बनाया। वहीं, 12 जनवरी 2003 को कमला बेनीवाल डिप्टी सीएम बनाईं गईं थीं। इस दौरान राजस्थान में दो डिप्टी सीएम थे। 2003 के चुनाव में भाजपा की सरकार बनी। 2008 में कांग्रेस ने एक फिर सत्ता में वापसी की, लेकिन डिप्टी सीएम का पद किसी को नहीं दिया गया। इसके ठीक दस साल बाद राजस्थान कांग्रेस में सत्ता के दो बड़े दावेदार हो गए थे। एक अशोक गहलोत और दूसरे सचिन पायलट। मुख्यमंत्री सिर्फ एक को ही बनाया जा सकता था, ऐसे में गहलोत ने एक बार फिर बाजी मार गए। उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया और सचिन पायलट को डिप्टी सीएम का पद दिया गया। लेकिन, अपने बगावती तेवर के कारण पायलट सिर्फ जुलाई 2020 तक ही इस पद पर रह सके।

मुख्यमंत्री और दो डिप्टी सीएम बनाकर भाजपा ने साधे समीकरण
राजस्थान में भाजपा ने सामान्य वर्ग से आने वाले शर्मा को मुख्यमंत्री बनाकर अपने कोर वोट को साधने का काम किया है। वहीं, दिया कुमारी को डिप्टी सीएम का पद देकर आधी आबादी यानी महिला वोट बैंक को मजबूत किया किया, जबकि प्रेमचंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री घोषित कर दलित वर्ग को भी अपने साथ जोड़ा है।    
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें