झुंझुनूं जिले के सिंघाना थाना क्षेत्र के मुरादपुर के पास सड़क हादसा हो गया नीलगाय को बचाने के चक्कर में एक कार गड्ढे में जाकर गिर गई। कार में सवार पति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पत्नी की मौत हो गई। घायल युवक को गंभीर हालत में झुंझुनूं रैफर कर दिया गया है जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है।
इस हादसे में कार सवार महिला बिन्नू कुमावत उम्र 35 साल निवासी मंड्रेला की मौत हो गई वही मृतका का पति घ मनोज कुमावत उम्र 40 साल गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनो कार में सवार होकर दिल्ली से मंड्रेला जा रहे थे तभी रास्ते में मुरादपुर के पास सड़क हादसा हो गया। सूचना मिलने के बाद सिंघाना थानाधिकारी भजना राम मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर की।
विज्ञापन
परिजनों के आने के बाद होगा पोस्टमार्टम
हादसे के बाद मौके पर पहुंची सिंघाना थाना पुलिस ने मृतका के शव को सिंघाना अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मृतका के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। मृतक के परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।