राजस्थान के बीकानेर में चिकित्सकों ने व्हाट्सएप के जरिए एक प्रसूता की जान बचाकर साबित कर दिया कि सोशल नेटवर्किंग साइट्स का उपयोग कितना महत्वपूर्ण हो सकता है। मामला बीकानेर में नोखा कस्बे के गांव मैनसर का है।
यहां अत्यधिक रक्तस्राव से प्रसूता की तबीयत बिगड़ गई, लेकिन वहां नियुक्त डॉक्टर ने व्हाट्सएप से अपने चिकित्सकों के ग्रुप में मरीज की स्थिति की जानकारी देकर दिशा-निर्देश लेने शुरू कर दिए और मरीज की जान बच गई।