राजस्थान सरकार सितंबर के अंत तक पाली जिले के लिए ‘वाटर ट्रेन’ चलाने पर विचार कर रही है, क्योंकि इस साल जिले में कम बारिश के कारण जवाई बांध में जल स्तर सिर्फ 10 फीट ही है।
पीएचईडी के अधिक्षासी अभियंता जगदीश प्रसाद शर्मा ने शुक्रवार को बताया, जल संसाधन एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग 15 सितंबर के बाद सरकार को रिपोर्ट भेजकर ट्रेन से पेयजल आपूर्ति के लिए बजटीय मंजूरी की मांग करेगा।
उन्होंने बताया, अगर 15 सितंबर तक बारिश की स्थिति में सुधार नहीं होता है, तो 21 सितंबर से ‘वाटर ट्रेन’ चलाने की योजना पर विचार किया जा रहा है। ट्रेन से जोधपुर से पाली तक चार फेरे में प्रतिदिन करीब एक करोड़ लीटर पानी की आपूर्ति होगी।