फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: ग्रामीणों ने की चुनाव से पहले सड़क और पुल बनवाने की मांग; मांगें न मानने पर बहिष्कार की दी चेतावनी

Mon, 02 Oct 2023 09:40 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि लंबे समय बाद भी गांव को जोड़ रही सड़क एवं रपट लंबे समय से टूटी पड़ी है। इससे बारिश के दौरान ग्रामीणों का अन्य क्षेत्रों से संपर्क पूरी तरह कट जाता है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही में आगामी विधानसभा चुनाव समीप आने के साथ ही विरोध की हलचल शुरू होने लगी है। यह मामला रेवदर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सुरपगला ग्राम पंचायत के ईडरमाल का है। मूलभूत सुविधाओं से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन कर सड़क और पुल बनवाने की मांग की।

विज्ञापन


इस दौरान प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि लंबे समय बाद भी गांव को जोड़ रही सड़क एवं रपट लंबे समय से टूटी पड़ी है। इससे बारिश के दौरान ग्रामीणों का अन्य क्षेत्रों से संपर्क पूरी तरह कट जाता है। इस मामले में ग्राम पंचायत एवं पंचायत समिति प्रशासन के साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों का भी समय-समय पर ध्यान आकर्षित किया गया लेकिन, कोई नतीजा नहीं निकला। इससे आमजन खामियाजा भुगतने को मजबूर है।

पुल और सड़क नहीं तो वोट नहीं
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हर बार चुनाव के समय राजनीति दलों के नेताओं को हमारी याद आते है। वे यहां आकर आश्वासन दे जाते हैं लेकिन, चुनाव होने के बाद यहां आने की भी जरूरत नहीं समझते हैं। नेता वायदे पूरा नहीं कर ग्रामीणों के साथ छलावा कर रहे हैं। इससे ग्रामीण ठगा महसूस कर रहे हैं। ऐसे में इस बार ग्रामीणों ने तय किया है कि चुनाव से पूर्व सड़क और पुल नहीं बनाए गए, तो आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें