फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: गुर्जर नेता बोले- पायलट को CM बनाकर राजस्थान आएं राहुल गांधी, वर्ना भारत जोड़ो यात्रा का होगा विरोध

Tue, 22 Nov 2022 05:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

बैंसला ने कहा कि अब समय आ चुका है। बनाना है तो बनाएं नहीं तो सीधे तौर पर मान कर दें। हम चार साल से इंतजार कर रहे हैं और कब तक करेंगे। अगर, राहुल गांधी पायलट को सीएम नहीं बनाते हैं तो भारत जोड़ो यात्रा का विरोध होगा। 
विज्ञापन
गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय बैंसला। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिसंबर के पहले सप्ताह में राजस्थान पहुंच रही भारत जोड़ो यात्रा को लेकर विवाद गहराजा जा रहा है। गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय बैंसला ने हाल ही में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को रोकने की चेतावनी दी थी। वह अब भी अपने बयान पर अडिग हैं। मंगलवार को विजय बैंसला ने गुर्जर सीएम बनाए जाने की बात कही। 

विज्ञापन


बैंसला ने कहा कि गुर्जर समाज ने सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने के लिए वोट दिए थे, हमने एमएलए नहीं, मुख्यमंत्री चाहिए। 3 दिसंबर को राहुल गांधी पायलट को मुख्यमंत्री बनाकर उनके साथ राजस्थान आएं। ऐसा हुआ तो पूरा समाज उनका स्वागत करेगा, नहीं तो वह फिर हमारे सवालों का जवाब देने के लिए तैयार रहे। अगर, हमें जवाब नहीं मिले तो विरोध निश्चित है। 

बैंसला ने कहा कि अब समय आ चुका है। बनाना है तो बनाएं नहीं तो सीधे तौर पर माना कर दें। हम चार साल से इंतजार कर रहे हैं और कब तक करेंगे। आठ गुर्जर विधायक हैं किसी को भी सीएम बना दो। 
विज्ञापन


दरअसल, विजय बैंसला मंगलवार को दौसा जिले में थे। जहां उन्होंने एक होटल में गुर्जर समाज के लोगों से चर्चा की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि सरकार के पास 2019 और 2020 का समझौता अटका हुआ है। जिसे पूरा नहीं किया जा रहा है। युवाओं को राहुल गांधी से धोका मिला है, हमारे युवाओं ने एक जुट होकर भाजपा के 13 गुर्जर विधायकों को निपटा दिया, लेकिन समाज को क्या मिला? अब हमें सिर्फ तीन दिसंबर का इंतजार है। 

अब सरकार का टॉप शॉट तो राहुल गांधी ही हैं, ऐसे भी सरकार ने हमारा काम नहीं किया तो हम उनका रास्ता रोकेंगे। मैं पीपलखेड़ा-पाटोली की पावन धरा से राहुल गांधी से एक सवाल पूछना चाहता हूं कि आप कब राजस्थान में एक गुर्जर को मुख्यमंत्री बनाएंगे।

मुख्यमंत्री का विरोध करने के सवाल पर बैंसला ने कहा जब हम पटरी पर बैठे थे तब अशोक गहलोत की सरकार थी। वह सब करने के बाद समझौता हो गया था, लेकिन अब अशोक गहलोत हमारी सुन नहीं रहे हैं तो फिर क्या मैं फिर से पटरी पर बैठूंगा। छोटे से समझौते के लिए मैं लोगों को परेशान नहीं करूंगा।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें