फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: अलवर में भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या का मामला, पुलिस ने दबोचा एक आरोपी

Mon, 21 Jun 2021 04:39 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, जयपुर

सार

  • मामले में स्थानीय नेता नवल किशोर शर्मा को तीन-चार दिन पहले रामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 
  • पुलिस ने उसे 10 दिन के लिए रिमांड पर रखा है।
  • 20 जुलाई, 2018 को गायों की तस्करी के संदेह में भीड़ ने अकबर की जमकर पिटाई की थी
विज्ञापन
arrest - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के अलवर जिले में 2018 में पशुओं की तस्करी के संदेह में रकबर उर्फ अकबर खान की पीट-पीटकर हत्या मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया। उसने खुद को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) नेता बताया, लेकिन विहिप ने इसका खंडन किया। इस मामले में यह पांचवीं गिरफ्तारी है।

विज्ञापन


इससे पहले पुलिस 2019 में चार आरोपियों परमजीत सिंह, नरेश शर्मा, विजय कुमार और धर्मेंद्र यादव के खिलाफ अरोपपत्र दायर कर चुकी है। इस मामले में कोर्ट में अंतिम बहस होनी बाकी है।

अलवर की एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि नवल किशोर शर्मा को तीन-चार दिन पहले रामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसे 10 दिन की पुलिस रिमांड पर रखा गया है।
विज्ञापन


अकबर और उसके साथी असलम की 20 जुलाई, 2018 को गायों की तस्करी के संदेह में भीड़ ने जमकर पिटाई कर दी थी, जिससे रकबर की मौत हो गई, जबकि असलम किसी तरह बच निकला। रकबर के परिवारवालों ने आरोप लगाया था कि रामगढ़ में गौ रक्षा सेल के प्रमुख नवल किशोर शर्मा ने इस भीड़ की अगुवाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें