फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पर वसुंधरा राजे के तीखे बोल: लोग सोचते हैं आज आए और कल नेता बन जाएंगे, पर राजनीति में तपना पड़ता है  

Wed, 09 Mar 2022 11:18 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने केशवरायपाटन में हजारों लोगों के बीच अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने कहा कि राजमाता जेल गईं, लेकिन कभी झुकी नहीं, मैं भी हूं उन्हीं की बेटी हूं, उनके पद चिन्ह पर चलने की कोशिश कर रही हूं।
विज्ञापन
लोगों को संबोधित करती वसुंधरा राजे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने जन्म दिन पर वसुंधरा राजे ने मंगलवार को केशवरायपाटन मंदिर में करीब एक घंटे तक पूजा-अर्चना की। इसके बाद मंदिर के बाहर उमड़े कार्यकर्ताओं के हुजूम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान की तरक्की के लिए लोग एकजुट हों, जाति और मजहब में न बंटे। पीएम नरेंद्र मोदी भी सबका साथ और सबका विकास की बात करते हैं। 
विज्ञापन


इसके बाद राजे तीखा बोलना शुरू किया, उन्होंने कहा कि राजमाता जेल गईं, लेकिन कभी झुकी नहीं, मैं भी हूं उन्हीं की बेटी हूं, उनके पद चिन्ह पर चलने की कोशिश कर रही हूं। राजनीति में तपना पड़ता है, लोग सोचते हैं आज आ गए और कल नेता बन जाएंगे। दिमाग के साथ दिल भी रखना पड़ता है, तब बनता है एक मजबूत परिवार। मैंने अपने राजनीतिक जीवन में कई उतार चढ़ाव देखे हैं। मेरे पांव कांटों पर भी चलते रहे, हम मुसाफिर थे चलते रहे। 

विज्ञापन

जन्मदिन के मौके पर केशवरायपाटन में सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक और हजारों कार्यकर्ता बधाई देने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान युवाओं में पूर्व मुख्यमंत्री राजे का देखने और मिलने का उत्साह नजर आया। इन्हें काबू करन के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। इधर, जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने फोन कर राजे को  जन्मदिन की बधाई दी थी।

विज्ञापन


पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का जन्मदिन शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है। इस कारण भाजपा हाईकमान को कई शक्ति बिंदु स्थापित हो गए है। सूत्रों का कहना है कि उत्तर प्रदेश के चुनावी नतीजों का असर राजस्थान नेतृत्व पर भी पड़ सकता है। इससे पहले भी राजे की राजे से केंद्रीय नेतृत्व की नाराजगी की बातें सामने आईं थीं।

इस कारण भाजपा कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति थी। इसका भुगतान 2018 के विधानसभा चुनाव में 72 सीटों पर रह कर भाजपा ने किया था। अगले साल प्रदेश में एक बार फिर चुनाव होना है, ऐसे कई राजनीतिक समीकरण सामने आएंगे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें