फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: वसुंधरा की मर्सिडीज कार का एक्सीडेंट, टक्कर मारने वाली युवती ने मांगी माफी तो राजे बोलीं- कार आराम से चलाया करो

Wed, 02 Mar 2022 09:01 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की मर्सिडीज को जयपुर में एक कार सवार युवती ने टक्कर मार दी। हादसे में किसी को भी चोट नहीं आई है। राजे की कार को टक्कर मारने के बाद युवती ने तुरंत माफी मांग ली। इस पर पूर्व उन्होंने युवती को कार आराम से चलाने की सलाह दी और पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई नहीं करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
हादसे के बाद पूर्व सीएम की कार को हुआ नुकसान। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की मर्सिडीज को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसा जिस कार से हुआ उसे एक युवती चला रही थी। हालांकि, हादसे में राजे को चोट नहीं आई है। हादसे के बाद युवती ने पूर्व सीएम से माफी मांग ली, इस पर उन्होंने युवती को सावधानी से कार चलाने की सलाह दी।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना विद्याधर नगर थाना इलाके के बियानी कॉलेज के पास की है। पूर्व सीएम अपने आवास की ओर जा रही ही थी। इस दौरान एक कार ने उनकी मर्सिडीज कार को टक्कर मार दी। इससे कार के गेट को नुकसान भी हुआ है। हादसे के तुरंत बाद लड़की ने कार से बाहर आकर माफी मांगी, राजे ने भी कोई बात नहीं कहकर माफ कर दिया और सावधानी से कार चलाने की सलाह दी। 

हादसे की जानकारी लगने पर विद्याधर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान राजे ने पुलिस अधिकारियों से कोई कार्रवाई नहीं करने को कहा। पूर्व मुख्यमंत्री की कार को टक्कर मारने के बाद युवती काफी डर गई थी, इस कारण राजे और अन्य पुलिस अधिकारियों ने उसे समझाया और आराम से घर जाने की बात कही।   

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें