फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम वसुंधरा राजे ने दी अमित शाह को बधाई

Wed, 09 Jul 2014 07:23 PM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि बीजेपी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में पार्टी मजबूती के साथ आगे बढेगी। उन्होंने शाह को भाजपा का अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई दी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री राजे ने उम्मीद जताई कि शाह के नेतृत्व में भाजपा संगठन को नई दिशा मिलेगी और पार्टी पूरे देश में जन-जन तक पहुंचने में सक्षम होगी।

उन्होंने कहा है कि शाह ने पूरे देश में संगठन की मजबूती में अहम भूमिका निभाई है। खासकर उत्तर प्रदेश में पार्टी को जो ऐतिहासिक बहुमत लोकसभा चुनाव में मिला उसमें शाह का अहम योगदान रहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता का शानदार परिचय देते हुए बहुत कम समय में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। इन्हीं अभूतपूर्व और संगठनात्मक क्षमताओं के कारण उन्हें भाजपा के एक समर्पित कार्यकर्ता से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें