फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

REET Paper Leak Case: रीट पेपर लीक मामले में भड़कीं वसुंधरा राजे, गहलोत सरकार पर साधा निशाना

Sat, 05 Feb 2022 11:42 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

उन्होंने कहा, 'बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहले ही बता चुके हैं कि रीट का प्रश्न पत्र राजनीतिक दबाव में लीक किया गया।' 
विज्ञापन
वसुंधरा राजे - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने राजस्थान एलिजिबिटी एग्जामिनेशन फॉर टीचर्स (REET) का पेपर लीक होने के मामले में राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने मीडिया रिपोर्ट साझा करते हुए इस मुद्दे को उठाया। 

विज्ञापन


वसुंधरा ने इस मामले में एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'कोषागार में रखे प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र किसके कहने पर शिक्षा संकुल में रखे गए थे? कोचिंग संचालक स्ट्रांग रूम में कैसे पहुंचा? इससे साफ है कि पेपर लीक मामले के तार सरकार से जुड़े हुए हैं।'

उन्होंने कहा, 'बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहले ही बता चुके हैं कि रीट का प्रश्न पत्र राजनीतिक दबाव में लीक किया गया।' भाजपा नेता ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार को युवाओं से माफी मांगनी चाहिए और दोषियों को सजा देनी चाहिए। बता दें कि रीट पेपर लीक मामले की जांच के लिए स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) का गठन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें