फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को दर्शकों से खूब सराहना मिल रही हैं। यही वजह है कि फिल्म खूब कमाई कर रही है। दूसरी ओर 'द कश्मीर फाइल्स' को गोवा, कर्नाटक, हरियाणा, गुजरात और मध्यप्रदेश सरकार ने फिल्म को राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया है। अब राजस्थान में भी कांग्रेस और भाजपा नेता इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग कर रहे हैं।
राजेंद्र राठौड़ और कांग्रेस विधायक ने भी की मांग
उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने सोमवार को एक बयान जारी कर फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग की है। राठौड़ ने कहा कि यह फिल्म एक दर्दनाक तस्वीर को दिखाती है। फिल्म में जम्मू कश्मीर से कश्मीरी पंडितों का पलायन के दर्दनाक मंजर को दिखाया गया है। राजस्थान में भी उस पलायन में शामिल कई कश्मीरी पंडित रहते हैं। वे इस फिल्म को देखना चाहते हैं। राठौड़ ने कहा इसे जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार इस फिल्म को टैक्स फ्री करें। दूसरी ओर कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा ने भी फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग की है। शर्मा ने इसको लेकर सीएम गहलोत को पत्र लिखा है।