फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: महंगाई राहत कैंप में हंगामा, भीड़ उमड़ी तो कर्मचारी भागे, लोग हुए परेशान

Sat, 19 Aug 2023 07:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

महंगाई राहत कैंप में आए लोगों ने बताया कि वे सुबह करीब 7 बजे रजिस्ट्रेशन कराने आए थे, लेकिन कैंप के कर्मचारी तय समय पर नहीं आए। काफी देर इंतजार करने के बाद लोगों को टोकन मिले। इस बीच भीड़ बढ़ी तो कर्मचारी टोकन फेंक कर चले गए।
विज्ञापन
कैंप छोड़कर भाग गए कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर जिला कलेक्ट्रेट में लगे महंगाई राहत कैंप में शनिवार को हंगामा हो गया। लोगों की बढ़ती भीड़ को देखकर कैंप में बैठे कर्मचारी इतना घबरा गए कि वे सामान समेट भाग गए। जिसके बाद लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।  

विज्ञापन


महंगाई राहत कैंप में आए लोगों ने बताया कि वे सुबह करीब 7 बजे रजिस्ट्रेशन कराने आए थे, लेकिन कैंप के कर्मचारी तय समय पर नहीं आए। काफी देर इंतजार करने के बाद लोगों को टोकन मिले। इस बीच भीड़ बढ़ी तो कर्मचारी टोकन फेंक कर चले गए। 

कैंप में व्यवस्थाएं नहीं होने का आरोप 
लोगों ने कहा कि प्रशासन की ओर से कैंप में ठीक व्यवस्थाएं नहीं गई हैं। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फ्री फूड पैकेट योजना शुरू होने के बाद से महंगाई राहत कैंप में भीड बढ़नी शुरू हो गई।  प्रशासन को अंदाजा नहीं था कि अचानक से इतनी भीड़ कैंप में उमड़ जाएगी। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें