फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur: शादी का कार्ड बांटने जा रहे ममेरे-फुफेरे भाइयों को अज्ञात वाहन ने कुचला, शादी की खुशियां मातम में बदली

Sun, 30 Apr 2023 02:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

परिजनों ने कुचेरा थाना पुलिस को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
हादसे में दो भाइयों की मौत। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर जिले के कुचेरा बाईपास के पास के पास शनिवार रात में मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों को ट्रक ने अपनी चपेट में लिया। दोनों भाई शादी के कार्ड बांटने अपने रिश्तेदारों के कार्ड बांटने निकले थे। मौके पर दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही कुचेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। पीएम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


घटना के अनुसार नागौर जिले के कुचेरा थाना बाईपास रोड पर शनिवार रात 11 बजे सीयास मेड़ता सिटी निवासी महेंद्र (30) पुत्र हाथिराम नायक और दत्ताणी थाना मेड़ता रोड निवासी पूराराम (20) पुत्र बलदेव राम नायक शादी का कार्ड बांटने जा रहे थे। पूराराम महेंद्र के मामा का बेटा था। महेंद्र के छोटे भाई की शादी तीन अप्रैल को होनी तय हुई थी। उसी के शादी के कार्ड बांटने दोनों घर से निकले थे। महेंद्र ने घर पर फोन कर बताया था कि कहा अब कुचेरा के पास निबड़ी गांव के रिश्तेदार के घर पर कार्ड देंगे उसके बाद वहीं रात को रुक जाएंगे। इसके बाद दोनों हादसे का शिकार हो गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर कुचेरा थाना अधिकारी विमला चौधरी में थाना टीम मौके पर पहुंची। हादसे की सूचना मिलते ही देर रात परिजन कुचेरा पहुंचे।

कुचेरा थाना अधिकारी विमला चौधरी ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट दी है, जिसमें उन्होंने बताया कि तीन अप्रैल को उनके घर शादी का कार्यक्रम था। महेंद्र और उसके मामा का बेटा भाई शादी के कार्ड देने कुचेरा के पास निबड़ी गांव जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें