फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 'भगवान गणेश' जैसी शक्ल वाले बच्चे का जन्म! लोगों ने देखने की जताई इच्छा, लेकिन 20 मिनट में हुआ ऐसा

Wed, 02 Aug 2023 02:33 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

नवजात के चेहरे पर सूंड थी, बगल में दो आंखें और गले में कान थे। यह देखकर डॉक्टर और नर्स भी हैरान रह गए। भगवान गणेश जैसा बच्चा पैदा होने की खबर जैसे ही अस्पताल में पहुंची तो सभी उसे देखने की इच्छा जताने लगे, लेकिन 20 मिनट बाद ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
20 मिनट बाद हो गई बच्चे की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के दौसा जिले में भगवान गणेश जैसी शक्ल वाले बच्चे ने जन्म लिया। जन्म के बाद नवजात को देखकर अस्पताल का स्टाफ भी हैरान रह गया। जैसे ही ये जानकारी अस्पताल में फैली तो सभी नवजात को देखने की इच्छा जताने लगे, लेकिन 20 मिनट बाद उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 31 जुलाई को दौसा जिला अस्पताल में अलवर की रहने वाली एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती कराया गया था। रात करीब 9:30 बजे महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद अस्पताल के स्टाफ ने बच्चे को देखा तो वह हैरान रह गए। बच्चा भगवान गणेश जैसा दिखाई दे रहा था। 

नवजात के चेहरे पर सूंड थी, बगल में दो आंखें और गले में कान थे। यह देखकर डॉक्टर और नर्स भी हैरान रह गए। भगवान गणेश जैसा बच्चा पैदा होने की खबर जैसे ही अस्पताल में पहुंची तो सभी उसे देखने की इच्छा जताने लगे, लेकिन 20 मिनट बाद ही उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी शिवराम मीणा ने बताया कि ये कोई करिश्मा नहीं है। जेनेटिक गड़बड़ी या क्रोमोसोम में गड़बड़ी होने के कारण इस तरह के बच्चों का जन्म होता है। गर्भवती महिलाओं को समय समय पर जांच करानी चाहिए, जिससे गर्भ में पल रहे बच्चे की हालत के बारे में पता लगाया जा सकता है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें