फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Convocation Parade Ceremony: दीक्षांत परेड समारोह में शामिल हुए शेखावत, नव आरक्षकों की हौसला आफजाई की

Sat, 12 Mar 2022 05:08 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रत्येक पुत्र की जिम्मेवारी होती है कि मां के वस्त्रों और लज्जा की रक्षा करे लेकिन प्राथमिक रूप से यह जिम्मेदारी सीमा सुरक्षा बल के नव आरक्षकों ने स्वीकार की है।
विज्ञापन
गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शनिवार को जोधपुर सीमा सुरक्षा बल के बैच 239-240 के नव आरक्षकों के दीक्षांत परेड समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री का जवानों ने भव्य स्वागत किया और बैंड की स्वर लहरियों के बीच केंद्रीय मंत्री ने परेड की सलामी ली। 

विज्ञापन

अपने संबोधन में शेखावत ने कहा कि देश की सेनाएं और देश की सीमाएं, ये दोनों एक-दूसरे से जुड़ा विषय हैं। विश्व में घट रही घटनाओं को देखते हुए पिछले साल में दुनिया ने सीमाओं की सुरक्षा की महत्व महसूस की है। उन्होंने कहा कि आज हमारा देश जिन परिस्थितियों से गुजर रहा है। पूरी दुनिया में जिस तरह से युद्ध की परिस्थिति बनी है। ऐसे समय में हम सबको देश के लिए काम करने का अवसर मिला है।

देश की रक्षा का भार प्रत्येक पुत्र के ऊपर
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि महाभारत के पांचवें सर्ग में कहा गया है कि देश की सीमाएं माता के वस्त्रों के समान पवित्र होती हैं। जिस तरह से प्रत्येक पुत्र का कर्तव्य है कि वह मां के वस्त्रों और लज्जा की रक्षा करे, उसी तरह देश की रक्षा का भार प्रत्येक पुत्र के ऊपर है, लेकिन प्राथमिक रूप से यह जिम्मेदारी सीमा सुरक्षा बल के नव आरक्षकों ने स्वीकार की है। केंद्रीय मंत्री ने नव आरक्षकों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि सभी लोग संविधान की शपथ के प्रत्येक शब्द का सम्मान जीवन में करेंगे और ईमानदारी के साथ कर्तव्य के पथ पर आगे बढ़ेंगे।

विज्ञापन

नव आरक्षकों का बढ़ाया हौसला
नव आरक्षकों से शेखावत ने कहा कि जिस तरह से सैनिकों ने आज तक बिना किसी संकोच के अपने जीवन को समर्पित किया है। आज आप उस परंपरा का हिस्सा बन रहे हैं। आप सबके लिए यह गौरव का क्षण है। यह आपके जीवन में अविस्मणीय पलों के रूप में दर्ज होगा। शेखावत ने कहा कि 44 सप्ताह की ट्रेनिंग के दौरान आप सबने अनेक कठिन परिस्थितियों का सामना किया होगा। बहुत सारी जगह आपके पसीने की बूंदें गिरी होंगी। आपके परिश्रम की तपिश का साक्षी यह पूरा ट्रेनिंग एकेडमी का परिसर बना होगा। आप जिस कर्तव्य पथ पर आगे चलेंगे, उसमें हमेशा यह सहायक होगा। 


जवान ने दो घंटे में बना दिया शेखावत का स्केच 

केंद्रीय मंत्री शेखावत सीमा सुरक्षा बल के जवानों से मिले और प्रशिक्षण के अनुभव सुने। उन्होंने जवानों का उत्साह बढ़ाया। नव आरक्षक उज्ज्वल कृति ने मात्र दो घंटे में केंद्रीय मंत्री शेखावत का स्केच बनाकर उन्हें भेंट किया। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने जवान उज्ज्वल का आभार व्यक्त किया। शेखावत ने शस्त्र प्रदर्शनी भी देखी।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें