फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 'रेल बजट में राजस्थान को मिले 9782 करोड़', मंत्री वैष्णव बोले- यह अब तक का सबसे ज्यादा बजट

Thu, 01 Feb 2024 10:44 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

राजस्थान को लेकर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह प्रदेश बहुत बड़ा है और सामरिक दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण राज्य है। वर्ष 2009-14 तक राजस्थान को औसत बजट मात्र 682 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष मिलता था। वर्ष 2024-25 के बजट में राजस्थान को 9782 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।
विज्ञापन
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की वर्चुअली बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार की ओर पेश किए गए बजट को लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअली बैठक की। इस दौरान उन्होंने बजट में भारतीय रेलवे के लिए किए गए प्रावधानों की जनकारी दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में विगत 10 साल में रेलवे के विकास के लिए रणनीति में बदलाव कर अधिकाधिक निवेश पर बल दिया गया है।  

विज्ञापन


जिससे रेलवे पर क्षमता वृद्धि, आधुनिकीकरण, संरक्षा और यात्री सुविधाओं की ओर अधिक ध्यान दिया गया है। वर्ष 2024-25 में रेलवे को 2.52 लाख करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है जो अभी तक का सर्वाधिक है। रेलवे में 3 बडे कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा जिनमें एनर्जी, ऑयल और सीमेंट कॉरिडोर, हाई ट्रैफिक डेंसिटी कॉरिडोर और पोर्ट कनेक्टिविटी कॉरिडोर बनाया जाएगा। इन कॉरिडोर के बनने से देश में आर्थिक विकास का बल मिलेगा। इसके साथ ही 40 हजार कोच को वंदे भारत के मानक के अनुरूप तैयार किया जाएगा। 

राजस्थान को लेकर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह प्रदेश बहुत बड़ा है और सामरिक दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण राज्य है। वर्ष 2009-14 तक राजस्थान को औसत बजट मात्र 682 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष मिलता था। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2024-25 के बजट में राजस्थान को 9782 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। यह अब तक का सर्वाधिक बजट आवंटन है।
विज्ञापन


अश्विनी वैष्णव ने कहा कि राजस्थान में रेल कार्य बहुत तेजी से हो रहे हैं। 53 हजार करोड़ के निवेश से बहुत तेजी से कार्य किया जा रहा है। 98 प्रतिशत रेल लाइनों को विद्युतीकरण किया जा चुका है, 85 रेलवे स्टेशनों को अमृत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किया जा रहा है। प्रदेश में रेलवे ट्रैक पर 1367 फ्लाईओवर और रोड़ अंडर ब्रिज का निर्माण किया गया है। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए एक स्टेशन-एक उत्पाद की 54 स्टॉल भी संचालित हो रही हैं।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें