नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया।
- फोटो : सोशल मीडिया
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के दिग्गज नेता गुलाबचंद कटारिया ने केंद्रीय बजट को सभी वर्गों को राहत देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यह भारत को विकास की दिशा में आगे लेकर जाने वाला बजट है। हम अभी दुनिया में 5वीं बड़ी अर्थिक शक्ति के रूप में उभरें है, आज के बजट से देश को कई पायदान आगे बढ़ाने की उम्मीद जगी है।
कटारिया ने कहा कि इस बजट से संपूर्ण विकास होगा, यह पहला बजट है जिसमें आयकरदाताओं को भारी छूट मिली है, यह पहला बजट है जिसमें किसानों और युवाओं को लाभ दिया गया है।
उन्होंने कहा कि ये पहला बजट है जिसमें 45 लाख नौजवानों को 3 साल तक भत्ता देने की बात कही गई है। एक करोड़ किसानों को जैविक खेती के प्ररित किया है। बजट में हर पक्ष को ध्यान में रखा गया है, देश के इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए 2 लाख करोड़ रेलवे में रखा गया है। 5 नए एयरपोर्ट बनाने का लक्ष्य रखा गया है रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए 75 हजार करोड़ रुपये रखें गए गए हैं।
कटारिया ने कहा कि गरीब कल्याण की योजनाएं जो 80 करोड़ लोगों को फायदा देती है उसको बढ़ाया गया है। जिस प्रकार का बजट प्रस्तुत किया गया है वो तारीफ के काबिल है। उन्होंने कहा कि मेरे पूरे जीवन काल में इस प्रकार का बजट कभी नहीं आया है। यह बजट देश की दिशा और दशा बदल देगा।