फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur: जमानत पर बाहर आए चाचा ने भतीजे को मारी गोलियां, पीड़ित के बड़े भाई की हत्या में जा चुका है जेल

Mon, 28 Mar 2022 05:55 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

धौलपुर में पहले से घात लगाए चाचा ने अपने भतीजे पर ताबड़तोड़ चार गोली चला दी। घायल को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर में रिश्तेदारी में शामिल होकर आ रहे एक बाइक सवार को उसके ही सगे ताऊ और उसके लड़के ने एक के बाद एक चार गोलियां मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन

युवक के कंधे और कुल्हे में दो-दो गोलियां लगी हैं। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए घायल को जयपुर रेफर किया गया है। राजाखेड़ा थाने के सब इंस्पेक्टर मान सिंह ने बताया कि पांच महीने पहले 27 अक्टूबर को देवदास का पुरा गांव में बिजली का खंबा लगाने को लेकर दो सगे भाई राजाराम और अजब सिंह में झगड़ा हो गया। जिस झगड़े में राजाराम और उसके बेटों ने अजब सिंह के बड़े बेटे गंगाराम की लाठी और कुल्हाड़ी से पीट कर हत्या कर दी थी। मामसे में राजाराम और उसके दोनों बेटों के साथ दो महिलाओं को हत्या के मामले में जेल भेज दिया गया। जबकि मामले में दो लोग फरार चल रहे थे। 


सब इंस्पेक्टर ने बताया कि पांच दिन पहले राजाराम हाईकोर्ट से जमानत पर बाहर आ गया। घायल से लिए पर्चा बयान के आधार पर उन्होंने बताया कि पांच महीने पहले मारे गए मृतक का छोटा भाई राम हरि अपनी रिश्तेदारी में शामिल होकर फिरोजाबाद से बाइक से गांव आ रहा था। तभी रास्ते में ईको कार में घात लगा कर बैठे उसके ताऊ राजाराम और रमाकांत के साथ आधा दर्जन लोगों ने छीतापुरा बिजली घर के पास चलती बाइक पर राम हरि को एक के बाद एक चार गोलियां मार दी। कार सवार आरोपी युवक को मृत समझकर भाग गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें