फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: ताऊ ने 17 साल के भतीजे को सीने में गोली मारी, लाठियां से मां पैर तोड़े, इस बात को लेकर हुआ था विवाद

Sat, 27 Jan 2024 06:32 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भरतपुर जिले के चिकसाना थाना इलाके के सूती फुलवारे गांव में ताऊ ने गोली मारकर युवक की हत्या कर दी। वहीं, मृतक की मां के साथ मारपीट कर उसके पैर तोड़ दिए। दोनों परिवारों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
वारदात की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के भरतपुर जिले के चिकसाना थाना इलाके में 17 साल के भतीजे को उसके ताऊ ने गोली मारी दी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, युवक की मां को लाठी से पीट-पीटकर पैर तोड़ दिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसे लेकर दोनों के बीच दोबारा झगड़ा हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना जिले के सूती फुलवारे गांव की है। मृतक सोनू के पिता सूरजमल ने बताया कि उनकी गांव में 11 बिस्सा जमीन है। उसमें आरोपी ताऊ बच्चू का भी हिस्सा है। वह चाहता है कि उसे पूरी जमीन मिल जाए, इसे लेकर वह आए दिन सूरजमल के परिवार से झगड़ा करते थे। 

सूरजमल ने बताया कि बच्चू ने अपने हिस्से की जमीन गांव के कृपाल को बेच दी। शनिवार को बच्चू ने कृपाल को जमीन की नाप के लिए बुलाया था। नपाई के बाद नींव की खुदाई चल रही थी। इस दौरान बच्चू के लड़के मुकेश, पप्पू ओर सुरेश सूरजमल से कहासुनी करने लगे। कुछ देर बाद उन्होंने सूरजमल पर हमला कर दिया। सूरजमल वहां से अपनी जान बचाकर भागा, जब उसके बड़े लड़के सोनू और उसकी पत्नी संजू को घटना के बारे में पता लगा तो वह खेत पर पहुंचे। 
विज्ञापन


इस दौरान बच्चू के लड़के मुकेश, पप्पू और सुरेश ने संजू और सोनू पर लाठियों से हमला कर दिया। इस दौरान बच्चू ने अवैध हथियार से सोनू के सीने में गोली मार दी। मौके पर पहुंचे सूरजमल ने पत्नी और बेटे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान सोनू की मौत हो गईं जबकि पत्नी संजू के दोनों पैर टूट गए हैं। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वारदात के बाद से सभी आरोपी फरार है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें