राजस्थान के नागौर में तीन दिन से लापता चाचा और नाबालिग भतीजी के शव मिले हैं। पुलिस को चाचा का शव एक पेड़ पर लटका मिला तो वहीं भतीजी का शव एक गड्ढे में पड़ा हुआ था। नाबालिग के शरीर पर कपड़े नहीं थे। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार घटना नागौर के खींवसर थाना इलाके कही है। यहां तीन दिन पहले 30 साल चाचा 14 साल की भतीजी को कपड़े दिलाने की बात कहकर स्कूल से ले गया था। इसके बाद से वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने दोनों की गुमशुदी का केस थाने में दर्ज कराया था। गुरुवार को केरली नाड़ी के पास पुलिस को चाचा की बाइक पड़ी मिली। इससे कुछ दूर एक पेड़ पर उसका शव लटका हुआ था। वहीं इससे कुछ आगे एक गड्ढे में भतीजी का शव पड़ा हुआ मिला है।