केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने उदयपुर से कुछ अन्तरराष्ट्रीय विमान सेवा की घोषणा की। सिन्हा ने कहा कि उदयपुर के सांसद व प्रभारी मंत्री ने उदयपुर में डोमेस्टिक व इन्टरनेशनल फ्लाइट सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए केन्द्र सरकार से गुजारिश की है।
सिन्हा मंगलवार को एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने उदयपुर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि उदयपुर का पर्यटन क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान है और हवाई सेवा से आने वाले पर्यटकों को लाभ मिलेगा। अगले छः माह में उदयपुर से अन्तरराष्ट्रीय फ्लाइट उपलब्ध कराई जाएगी। यहां से मिडिल ईस्ट के लिए बहुत यात्री भी उपलब्ध है। इसे देखते हुए दोहा, आबूधाबी व मस्कट के लिए अन्तरराष्ट्रीय विमान सेवा शुरू की जा सकती है।