फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपासन में तनाव, पुलिस ने की हवाई फायरिंग

Tue, 07 Mar 2017 03:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मौके पर तैनात पुलिस का जाप्ता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन में हुई मंगलवार को चाकूबाजी की एक घटना के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हवाई फायर करना पड़ा। 
विज्ञापन

कपासन कस्बे के खारिया चौक में मंगलवार को दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी। मामले ने तूल पकड़ लिया और तनाव व्याप्त हो गया। इस दौरान हुई चाकूबाजी में चार—पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय थाना पुलिस ने समझाइश का प्रयास किया लेकिन, भीड़ उग्र हो गई। इस पर आसपास थानों से अतिरिक्त जाप्ता बुलाया गया और भीड़ को बल प्रयोग कर खदेड़ा। इस दौरान पुलिस ने हवाई फायर भी किए। 
अभी मौके पर शांति है लेकिन, तनाव बना हुआ है। खारिया के बाजार बंद है।  पुलिस और प्रशासन के अधिकारी स्थिति पर निगाह रखे हुए है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें