फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur: शहीद मेजर मुस्तफा के माता-पिता को राष्ट्रपति ने दिया शौर्य चक्र, हेलीकॉप्टर क्रैश में चली गई थी जान

Sat, 06 Jul 2024 06:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

एक सीक्रेट मिशन के दौरान हुआ था हादसा। हेलीकॉप्टर में आग लगने के बावजूद वे नागरिक सुरक्षा के मद्देनजर हेलीकॉप्टर को आबादी से बाहर ले गए थे शहीद मेजर मुस्तफा।
विज्ञापन
शहीद मेजर के माता-पिता का सम्मान करतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरुणाचल प्रदेश में एक सीक्रेट मिशन पर उड़ान भरते हेलीकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले उदयपुर निवासी मेजर मुस्तफा के माता-पिता को पांच जुलाई को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शौर्य चक्र प्रदान किया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में मुस्तफा की माता फ़ातिमा और पिता जकीउद्दीन बोहरा को शौर्य चक्र प्रदान किया गया।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि वायुसेना के रुद्र हेलीकॉप्टर से पायलट विकास भांभू और को-पायलट मुस्तफ़ा 21 अक्टूबर 2022 को अरुणाचल प्रदेश में एक सीक्रेट मिशन पर जा रहे थे। इस दौरान हेलीकॉप्टर में अचानक आग लग गई। इसके बावजूद वे नागरिक सुरक्षा के मद्देनजर हेलीकॉप्टर को आबादी से बाहर ले गए थे। उनका हेलीकॉप्टर एक पहाड़ी से टकरा कर नष्ट हो गया था। हादसे में वे दोनों शहीद हो गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें