फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: रात में थाने का घेराव कर महिलाओं ने जड़ दिया ताला, पुलिसकर्मी खड़े रहे बाहर, जानें मामला

Fri, 03 May 2024 05:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

पुलिसकर्मियों को थाने से बाहर कर रात 9 बजे नाई गांव की महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चों सहित करीब तीन सौ लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए।
 
विज्ञापन
नाई थाने के बाहर खड़ीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर से 15 किलोमीटर दूर स्थित नाई थाने के स्टाफ को बाहर निकाल ग्रामीण महिलाओं ने ताला लगा दिया। थाने के चैनल गेट पर नाई गांव की महिलाओं ने ताला लगाकर चाभी अपने कब्जे में ले ली। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीती रात 9 बजे नाई गांव की महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चों सहित करीब तीन सौ लोगों ने थाने का घेराव कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शन से बात नहीं बनने पर तालाबंदी का निर्णय लिया गया। 

ग्रामीणों का आरोप है कि बीते दो माह में नाई गांव में कई चोरियां हो चुकीं हैं। नकारा पुलिस प्रशासन चोरी की एक भी वारदात का पर्दाफाश नहीं कर पाया। इससे ग्रामीणों में भय व्याप्त है। 
विज्ञापन


थाने पर महिलाओं का आक्रोश को देखते हुए एसपी को फोन पर सूचना दी। नाई थानाधिकारी ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि वे शीघ्र कार्रवाई कर चोर गिरोह को धर दबोचेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें