जिले के नलाफला घोडासर रोड पर सड़क किनारे एक पैंथर मृत पाया गया। नर पैंथर के सिर एवं पिछले हिस्से में खून के निशान देखकर लगता है कि संभवत: किसी वाहन की टक्कर से पैंथर की मौत हुई होगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आज सुबह वन विभाग की टीम को नलाफला घोडासर रोड पर एक पैंथर के मृत मिलने की सूचना मिली थी। पैंथर के सिर एवं पीछे की तरफ वाहन से टक्कर लगी हुई प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार नर पैंथर के दाईं ओर पेट पर चोट के निशान व पिछले हिस्से में खून निकलने से वन विभाग की टीम ने प्रथम दृष्टया पैंथर की मौत किसी वाहन की टक्कर से होना बताया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। बहरहाल पोस्टमार्टम के बाद पैंथर का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।