फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: पिता की दहलीज पर बैठकर फूटकर रोये लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, शंभू निवास में रखा गया पार्थिव शरीर

Sun, 16 Mar 2025 08:24 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

पार्थिव शरीर को शंभू निवास में रखा गया है, जहां 17 मार्च सुबह 7 बजे से आमजन अंतिम दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद दोपहर 11 बजे अंतिम यात्रा उदयपुर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए महासतिया पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
कमरे की सीढ़ियों पर बैठे लक्ष्यराज सिंह मेवाड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेवाड़ में पूर्व राज घराने के सदस्य एवं सिटी पैलेस के संरक्षक अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन पर उनके बेटे लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ उन्ही के कमरे की सीढ़ियों पर बैठकर रोते दिखाई दिए। उनके पार्थिव शरीर को शंभू निवास में रखा गया है, जहां 17 मार्च सुबह 7 बजे से आमजन उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। इस दुखद घड़ी में परिवार और करीबी लोग उन्हें ढांढस बंधाने पहुंचे।

विज्ञापन




महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़ का रविवार सुबह निधन हो गया, जिसके बाद उनके निवास स्थान शंभू निवास में गमगीन माहौल बना हुआ है। परिवार के सदस्यों और करीबी लोगों का आना-जाना लगातार जारी है। लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ अपने पिता के निधन से अत्यधिक दुखी हैं। वे शंभू निवास के बाहर सीढ़ियों पर भावुक होकर बैठे नजर आए और उनके करीबी उन्हें सांत्वना देते दिखे।

ये भी पढ़ें- महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन, सीएम भजनलाल, वसुंधरा से लेकर पूर्व सीएम गहलोत ने जताया दुख
विज्ञापन


सुबह से ही कई गणमान्य लोग, राजपरिवार के सदस्य और स्थानीय लोग शंभू निवास पहुंच रहे हैं। 17 मार्च को सुबह 7 बजे से अमजनता उनके अंतिम दर्शन और शुभचिंतक उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे। इसके बाद, दोपहर 11 बजे उनकी अंतिम यात्रा उदयपुर के प्रमुख मार्गों से होती हुई महासतिया पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- महाराणा अरविंद सिंह को भतीजे विश्वराज सिंह ने दी श्रद्धांजलि, संवेदना व्यक्त कर जारी की पत्रिका

महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन से मेवाड़ की जनता शोक में डूबी हुई है। लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की भावुक तस्वीरों ने इस दुख को और गहरा कर दिया है। 17 मार्च को होने वाली अंतिम यात्रा में हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है, जो अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें