फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: डबोक में ट्रक चालक और ग्रामीणों के बीच विवाद, पथराव में पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त, पुलिस बल तैनात

Thu, 02 Jan 2025 09:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

उदयपुर के डबोक थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक ट्रक चालक और स्थानीय निवासी के बीच ट्रक के रैंप से टकराने पर विवाद हो गया। आरोप है कि ट्रक चालक ने घर के मालिक के बेटे और बेटी के साथ मारपीट की। गुरुवार सुबह संगठन के कार्यकर्ताओं के हस्तक्षेप के बाद बहस बढ़ गई और पथराव की घटना हुई।
विज्ञापन
स्थिति संभालने में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर के डबोक थाना क्षेत्र के ढावा पंचायत के बाठेड़ा की सराय गांव में बुधवार रात एक ट्रक चालक और स्थानीय निवासी के बीच विवाद के बाद स्थिति बिगड़ गई। घटना की शुरुआत तब हुई, जब  ट्रक चालक का ट्रक गली में रहने वाले एक व्यक्ति के घर के बाहर बने एक रैंप से टकरा गया। इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई, और आरोप है कि ट्रक चालक ने घर के मालिक के बेटे और बेटी के साथ मारपीट की। 

विज्ञापन


घटना के बाद सुबह संगठन के कार्यकर्ता गांव पहुंचे और ट्रक चालक से माफी की मांग की। दोनों पक्षों के बीच बहस के बाद पथराव की घटना हुई, जिसमें डबोक पुलिस स्टेशन की जीप के कांच टूट गए, और गांव में खड़ी लोडिंग टेंपो और कारों के शीशे भी फूट गए।

पुलिस ने घटनास्थल पर तुरंत पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। मावली डिप्टी और अतिरिक्त पुलिस बल को घटनास्थल पर तैनात किया गया। वहीं, पुलिस आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही है। फिलहाल, गांव में शांति बनी हुई है। पुलिस ने कुछ गाड़ियां जब्त की है और कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में भी लिया है।
विज्ञापन


एसपी उदयपुर योगेश गोयल ने घटना की पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक ने गली से ट्रक निकालते वक्त  के घर के बाहर बने रैंप से टकरा दिया, जिसके बाद विवाद हुआ। हालांकि, पुलिस को इस घटना की जानकारी बुधवार रात नहीं दी गई। गुरुवार सुबह कुछ गुस्साए लोगों ने पथराव किया जिसमे पुलिस को गाड़ी को नुकसान पहुंचा साथ ही कुछ पुलिस कर्मियों को चोट भी आई। एसपी ने कहा को फिलहाल मामला शांत है, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है और और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच भी शुरू करदी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें