फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: पाबंदी के बाद भी बेसमेंट में चलते मिले स्कूल और पुस्तकालय, नगर निगम ने किए सीज

Tue, 13 Aug 2024 09:26 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

सरकार से जारी गाइडलाइन को दरकिनार करने वालों से आयुक्त ने अपील करते हुए कहा है कि संचालक अपने स्तर पर ही ऐसी गतिविधि को बंद कर दें अन्यथा नगर निगम उसको सीज करने की कार्रवाई करेगा। 
विज्ञापन
स्कूल और लाइब्रेरी में पहुंची टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम उदयपुर ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पटेल सर्कल और गुरु रामदास कॉलोनी में दो अध्ययन केंद्रों को सीज करने की कार्रवाई की। 

विज्ञापन


नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि नगर निगम टीम ने वीटी इंटरनेशनल स्कूल प्लॉट नं. 1 एफ, भारतीय स्टेट बैंक के सामने, पटेल सर्कल के पास औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में बेसमेंट में संचालित छात्रों की गतिविधियों के कारण बेसमेंट को तुरंत सीज करने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इसी तरह गुरूराम दास कॉलोनी स्थित ओम साईं लाईब्रेरी जोकि एक मकान के बेसमेट में छात्रों के अध्ययन के लिए बनाई गई थीं, उसको भी सीज किया गया।

नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार से जारी गाइडलाइन को दरकिनार कर संचालित हो रहे कोचिंग, स्कूल एवं अन्य संस्थान को तुरंत नगर निगम कार्रवाई कर सीज करेगा। आयुक्त ने अपील करते हुए कहा है कि संचालक अपने स्तर पर ही ऐसी गतिविधि को बंद कर दें अन्यथा नगर निगम उसको सीज करने की कार्रवाई करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें